किडनी रोग (गुर्दे की बीमारी) का इलाज और लक्षण
किडनी रोग ~ गुर्दे की बीमारी :- ||
जब कई वर्षों तक धीरे-धीरे गुर्दे की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है, तो उसे क्रोनिक किडनी रोग कहा जाता है। इस बीमारी का अंतिम चरण स्थायी रूप से किडनी की विफलता (kidney failure) होता है। क्रोनिक किडनी रोग को क्रोनिक रीनल विफलता (chronic renal failure), क्रोनिक रीनल रोग (chronic renal disease) या क्रोनिक किडनी विफलता (chronic kidney failure) के रूप में भी जाना जाता है।
जब गुर्दे की कार्य क्षमता धीमी होने लगती है और स्थिति बिगड़ने लगती है, तब हमारे शरीर में बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों और तरल की मात्रा खतरे के स्तर तक बढ़ जाती है। इसके उपचार का उद्देश्य रोग को रोकना या धीमा करना होता है - यह आमतौर पर इसके मुख्य कारण को नियंत्रित करके किया जाता है।
क्रोनिक किडनी रोग लोगों की सोच से कहीं अधिक विस्तृत है। जब तक यह रोग शरीर में अच्छी तरह से फैल नहीं जाता, तब तक इस रोग या इसके लक्षणों के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। जब किडनी अपनी क्षमता से 75 प्रतिशत कम काम करती है, तब लोग यह महसूस कर पाते हैं कि उन्हें गुर्दे की बीमारी है।
क्रोनिक किडनी रोग के लक्षण :-
क्रोनिक किडनी रोग के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं –
1:- एनीमिया (खून की कमी)
2:- मूत्र में रक्त आना
3:- मूत्र का रंग गहरा होना
4:- मानसिक सतर्कता में कमी
5:- मूत्र की मात्रा में कमी आना
6:- एडिमा – सूजे हुए पैर, हाथ और टखने (एडिमा के गंभीर होने पर चेहरा भी सूज जाता है।)
7:- थकान
8:- उच्च रक्तचाप
9:- अनिद्रा (और पढ़ें - नींद के लिए घरेलू उपाय)
10:- त्वचा में लगातार खुजली होना
11:- भूख काम लगना
12:- स्तंभन दोष
13:- जल्दी जल्दी पेशाब आना (विशेष रूप से रात में)
14:- मांसपेशियों में ऐंठन
15:- मांसपेशियों में झनझनाहट होना (muscle twitches)
16:- जी मिचलाना
17:- पीठ के मध्य से निचले हिस्से में दर्द
18:- हाँफना
19:- मूत्र में प्रोटीन आना
20:- शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना
21:- अचानक सिरदर्द होना

Comments
Post a Comment